Breaking News

इंडियन शिप 'दिशा' ने होर्मुज पार किया, 18 जून को भारत पहुंचेगा: शिपिंग मंत्रालय     |   कर्नाटक CM ने बिदादी टाउनशिप प्रोजेक्ट का बचाव किया, बोले- विपक्ष कर रहा राजनीति     |   ‘वैश्विक संस्थाओं को 21वीं सदी के अनुसार बदलना है’, स्लोवाकिया में PM मोदी ने कहा     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया     |   ‘हमने अपनी ताकतों को जोड़ा है’, स्लोवाकिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |  

कोटा में JEE अभ्यर्थी छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, यह मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। छात्र पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कोटा के एक हॉस्टल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था।

कोटा के डीएसपी योगेश कुमार ने बताया कि छात्र के दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई जवाहर लाल के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान आर्यन ओझा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच जारी है।