Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Bihar: सभी चार विधानसभा सीट पर एनडीए की बढ़त, जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पटना में जश्न मनाया

चुनाव आयोग ने बिहार में चार सीटों पर हुए उप-चुनावों के रुझान जारी कर दिए हैं। ​चारों सीटों पर बीजेपी, जेडीयू और 'हम' के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी, कांग्रेस समेत दूसरे दलों का एक भी उम्मीदवार बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया। 

बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ पर सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। 

एनडीए की बढ़त मिलने पर पटना में जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया। वे ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दिए। बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।