जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा विधानसभा सीट से एनसी उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी से 7,819 वोटों के अंतर से हार गए हैं। रैना को 27,250 वोट मिले, जबकि चौधरी को 35,069 वोट मिले। 2014 में रैना ने चौधरी को 9,503 वोटों के अंतर से हराकर ये सीट जीती थी।