जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी में गुजरते दिन के साथ पारा भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। बुधवार सुबह श्रीनगर में तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। कई जगहों पर जीरो डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस साल ठंड पहले की तुलना में काफी ज्यादा है, जबकि चिल्लई कलां के शुरू होने में काफी दिन बाकी हैं।
कश्मीर घाटी में सर्दी के मौसम में 40 दिन सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है, इसे चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर ये 21 दिसंबर से शुरू होता है। इस बीच, मौसम विभाग का कहना है कि घाटी में बुधवार तक मौसम सूखा रह सकता है। इस दौरान ठंड भी काफी ज्यादा होगी। हालांकि, मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताया है कि गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
J&K: श्रीनगर में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
You may also like
लगातार दो हार के बाद बोले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड.
परिणीति चोपड़ा लेकर आ रही हैं नया चैट शो ‘Mom Talks’, पैरेंटहुड पर होंगी दिल छू लेने वाली बातचीत.
निर्यात पर वैश्विक असर के बीच सरकार सतर्क, 15 अप्रैल को आएंगे स्पष्ट आंकड़े.
गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का आश्वासन, घबराने की जरूरत नहीं.