Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला, दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल

गुरुवार देर रात इजराइल और ईरान के बीच तनाव ने नया मोड़ ले लिया, जब इजराइल ने तेहरान में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। हमलों के बाद तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और पूरे इलाके में डर का माहौल छा गया है। इजराइल रक्षा मंत्री ने इस हमले की पुष्टि करते हुए देश में अलर्ट घोषित कर दिया है और शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

ईरान ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए इजराइल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। इसके जवाब में तेहरान ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और हमले का मजबूती से मुकाबला किया जा रहा है। इस टकराव का असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है, खासकर तेल की कीमतों पर। इस हमले के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में लगभग 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सैन्य कार्रवाई को "ऑपरेशन राइजिंग लायन" का हिस्सा बताया और कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान से आ रहा खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। वहीं अमेरिका ने इस कार्रवाई से खुद को अलग करते हुए कहा है कि यह इजराइल का एकतरफा फैसला था और अमेरिका इसमें शामिल नहीं है।