Breaking News

पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |   प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन     |   जंग खत्म करने को लेकर लेबनान और इजरायल में बड़ी डील     |  

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: हैरत में वन महकमा...समूह में दिखे बाघ

बाघ के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी सीमा बनाता है, इसमें किसी दूसरे बाघ के आने की अनुमति नहीं होती है। पर अब बाघ कई बार दूसरे बाघ के साथ भी दिखाई दिए हैं, यह बात कई डिवीजन में सामने आयी है। इससे वन महकमा हैरत में है। वह बाघ के इस व्यवहार को लेकर अध्ययन कराने की बात भी कह रहा है।

एक बाघिन दो से तीन शावकों को जन्म देती है। यह शावक दो साल तक बाघिन के साथ रहते हैं। इसके बाद नर बाघ दूसरी जगह चला जाता है, जहां वह अपनी सीमा बनाता है। बाघ अपनी सीमा को बताने के लिए पंजों से पेड़ों पर निशान तक बनाता है। अगर कोई दूसरा बाघ आता है, तो आपसी संघर्ष होता है। बाघ केवल ब्रीडिंग सीजन में बाघिन के साथ रहता है। पर कुछ डिवीजन में बाघ एक साथ दिखाई दिए हैं।