Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

बक्सर में अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

बिहार के बक्सर में रविवार को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए एक ऐप से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से 5 लैपटॉप, 64 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 82 एटीएम कार्ड और 5 चेकबुक बरामद किए गए हैं। ये गिरोह आईसीआईसीआई बैंक के पास एक फ्लैट से इस ऐप का संचालन करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी ली। एसपी शुभम आर्य ने कहा, "जांच के बाद, हमें पता चला कि ये गिरोह एक अनधिकृत ऐप संचालित करता था। वे इसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए प्रसारित करते थे।" उन्होंने आगे बताया कि वे इस ऐप के जरिए लोगों को क्रिकेट और अन्य खेलों में बैटिंग के लिए जोड़ते थे।