Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी मारा गया

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने मंगलवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने अपराह्न लगभग तीन बजे नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की गतिविधि का पता लगाया।

इसने कहा कि सतर्क सैनिकों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों को घेर लिया तथा घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि इस दौरान हुई गोलीबारी में पाकिस्तान समर्थित एक आतंकवादी मारा गया, जिससे नियंत्रण रेखा का उल्लंघन प्रभावी रूप से रुक गया।

अधिकारियों ने कहा कि दूसरे आतंकवादी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इलाके में छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत जमीनी और हवाई निगरानी के साथ पूरे क्षेत्र में अपनी अभियानगत स्थिति को मजबूत किया है।