Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

इंदौर का पर्यटक दंपति मेघालय के सोहरा में लापता, जांच में जुटी पुलिस

Madhya Pradesh: मेघालय घूमने गया 29 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पूर्वी खासी हिल्स जिले में लापता हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम ने एक दोपहिया वाहन किराए पर लिया था और सोहरा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की यात्रा की थी, जिसके बाद वे लापता हो गए। 

अधिकारी ने बताया, "राजा रघुवंशी के भाई गोविंद ने बताया कि दंपति लापता है और रविवार रात से उनके मोबाइल फोन बंद हैं।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने खोजबीन कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार दंपति को आखिरी बार सोहरा क्षेत्र में देखा गया था, तथा उनका किराए पर लिया गया दोपहिया वाहन सोहरा कस्बे से 15 किलोमीटर दूर पाया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस इस लापता दंपति का पता लगाने और उनके गायब होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।