इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी स्मारक पर विजिटरबुक में एक मैसेज भी लिखा। उन्हें पुस्तकें और महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की गई। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हैं। वे भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.