एयरलाइन कंपनी इंडिगो तुर्किये की राजधानी में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए दो विमान इस्तांबुल भेज रही है। शुक्रवार को तकनीकी खामी की वजह से इस्तांबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई थी। गुरुवार को इंडिगो के सैकड़ों यात्री इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंस गए, क्योंकि दिल्ली और मुंबई जाने वाली उनकी उड़ानें देरी से चल रही थीं। वे 24 घंटे से ज़्यादा समय तक फंसे रहे और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर देरी और सुविधाओं की कमी की शिकायत की।
इन दोनों मार्ग पर एयरलाइन की निर्धारित उड़ानों पर इसका व्यापक असर पड़ा। इंडिगो ने शुक्रवार शाम को कहा कि ये सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं कि ग्राहकों को सूचित किया जाए और जहां संभव हो, उन्हें जलपान और आवास प्रदान किया जाए। शनिवार को इंडिगो ने कहा कि इस्तांबुल से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली उसकी उड़ान 6ई 12 को शुक्रवार को तकनीकी समस्या की वजह से कर दिया गया था।
एयरलाइन किराए पर लिए गए बोइंग 777 विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है। इनमें एक उड़ान दिल्ली से और दूसरी मुंबई से है। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा, "यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमानों की व्यवस्था की गई है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और इस मामले में उनकी समझदारी की सराहना करते हैं।"
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एयरलाइन यात्रियों को वहां से लाने के लिए दो ए321 विमान इस्तांबुल भेजेगी। शुक्रवार को रद्द की गई उड़ान में कितने यात्रियों ने टिकट बुक किए थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
इंडिगो इस्तांबुल से यात्रियों को लाने के लिए विमान भेजेगी
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.