Breaking News

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 15 में से 10 नगर निगम में हासिल की जीत     |   कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |   फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा     |  

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट से बाहर

भारतीय निशानेबाज शनिवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन स्टेज में हार गए। रमिता और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। वहीं एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

रमिता और अरहुन बाबुता की जोड़ी तीन शॉट शेष रहते हुए पांचवें स्थान पर रही, लेकिन मेडल राउंड कट-ऑफ से एक दशमलव शून्य अंक पीछे रह गई। बबुता ने दूसरी रिले में अच्छी शुरुआत की और उसका नंबर 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 रहा। वहीं  रमिता का सेकेंड सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 नंबर रहा। उनकी कोशिश से टीम शीर्ष आठ पर रही।

लेकिन, ब्रॉन्ज मेडल के दौर में पहुंचने के लिए उन्हें और ज्यादा नंबरों की जरूरत थी। क्वालीफिकेशन में चीन को पहला, कोरिया को दूसरा और कजाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला। पदक मुकाबलों में एंट्री के लिए किसी भी टीम को टॉप फोर में पहुंचना होता है।