Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव किया पेश

अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव भारत ने औपचारिक रूप से पेश किया है। गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा के नेतृत्व में यह प्रस्तुति लंदन में राष्ट्रमंडल खेलों की मूल्यांकन समिति के सामने दी गई। यह खेल राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के 100 साल पूरे होने का प्रतीक होंगे। अहमदाबाद की आधुनिक खेल सुविधाएं, मजबूत परिवहन और उच्च गुणवत्ता वाले आवास इस प्रस्ताव की ताकत हैं। केंद्र और गुजरात सरकार का संयुक्त समर्थन इस मेजबानी को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।