Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

भारत ने नयी पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के तट से नई पीढ़ी की आकाश-एनजी मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिससे देश की सैन्य शक्ति में बड़ा इजाफा हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से सुबह साढ़े दस बजे किया गया।

इसमें कहा गया है कि उड़ान परीक्षण बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य के खिलाफ किया गया था और हथियार प्रणाली की सफल फायरिंग ने इसके उपयोगकर्ता परीक्षणों का रास्ता साफ कर दिया है। आकाश-एनजी की रेंज करीब 80 किमी है।

प्रणाली का प्रदर्शन आईटीआर, चांदीपुर के स्थापित कई रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम के हासिल डेटा के अनुसार भी सटीक माना गया।