Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

भारत ने रेल मोबाइल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। भारत आने वाले समय में ट्रेन से भी मिसाइल दाग पाएगा। भारत ने अपनी नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। दरअसल, पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल टेस्ट हुआ है। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए बधाई दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। उन्होंने आगे लिखा कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से आज किया गया पहला प्रक्षेपण बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को देश भर में गतिशीलता प्राप्त होती है और कम दृश्यता के साथ कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपण करने की अनुमति मिलती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को बधाई। इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है।