Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

भारत ने जांबिया के साथ सहकारी निर्यात बढ़ाने के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत ने जांबिया और अपनी सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठजोड़ को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सहकारिता मंत्रालय विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से भारत के सहकारी निर्यात परितंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जांबिया के साथ सहकारिता को बढ़ावा देने और दोनों देशों की सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठजोड़ के लिए सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 18 जुलाई को जांबिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। अमित शाह ने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) को बाजार की जानकारी प्रदान करने और विशिष्ट देशों के आयातकों से जुड़ने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के जरिए से काम कर रहा है।