Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

डेढ़ साल से ज्यादा की हुई भारत की पहली क्लोन गाय 'गंगा', दूध उत्पादन बढ़ाने का था लक्ष्य

Haryana: मिलिए भारत की पहली क्लोन गाय गंगा से, जिसका जन्म 16 मार्च, 2023 को हरियाणा में करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, एनडीआरआई में हुआ था। गंगा की उम्र अब डेढ़ साल से ज्यादा हो गई है। गंगा देशी गिर नस्ल की मादा है, जिसे ज्यादा दूध देने और मुश्किल हालत में खुद को ढालने के लिए जाना जाता है। गंगा को भारत में दूध के उत्पादन को बढ़ाने के मकसद से एनडीआरआई परियोजना के तहत तैयार किया गया था।

एनडीआरआई के निदेशक के अनुसार, गंगा का जन्म भारतीय पशुधन विज्ञान में मील का पत्थर है। इससे देशी मवेशियों की नस्लों की गुणवत्ता में सुधार की नई उम्मीदें जगी हैं। गिर गायें आम तौर पर 15 से 18 लीटर दूध देती हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ऐसी गायों की क्लोनिंग करने से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।