Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बारिश के कारण भारत-नीदरलैंड का वॉर्मअप मैच रद्द

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वॉर्मअप मैचों का सिलसिला जारी है। भारत का लगातार दूसरा वॉर्मअप मैच रद्द हो गया है। बारिश के कारण भारत-नीदरलैंड मैच रद्द हो गया है। बारिश की वजह से इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका।

भारत का पहला वॉर्म-अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। यह भी बारिश की वजह से नहीं हो सका था। गुवाहाटी में अफगानिस्तान और श्रीलंका और हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वॉर्मअप मुकाबला जारी है।