Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

मुसलमानों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से हो रही है घटनाएं

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने छत्तीसगढ़ और अलीगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर किया है. उनका कहना है कि मुसलमानों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से घटनाएं हो रही है. मदनी ने भीड़ द्वारा हिंसा के खिलाफ संसद में कड़ा कानून लाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में देश के ज्यादातर लोगों ने सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को खारिज कर दिया है लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ सालों से संप्रदाय वादियों ने लोगों के दिल और दिमाग में नफरत का जो जहर भरा है वो पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और अलीगढ़ की घटनाएं इसका सबूत हैं.