पंजाब की सियासत की बात हो और यहां के डेरों की चर्चा ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. यहां की सियासत और डेरे मानों एक-दूसरे के पूरक हैं. पंजाब ही नहीं, इसके पड़ोसी राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी डेरों की ताकत साफ तौर पर देखी जा सकती है. ये डेरे रातों-रात किसी की भी सत्ता पलटने का दम रखते हैं. तभी तो चुनाव पास आते ही सभी सियासतदान डेरों की चौखटों पर माथा टेकने पहुंच जाते हैं.