Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

झारखंड: चैत्र नवरात्रि पर मुस्लिम बना रहे भगवा झंडे, गिरिडीह में दिख रही है एकता की मिसाल

चैत्र नवरात्रि के दौरान देश के दूसरे शहरों की तरह ही झारखंड के गिरिडीह में भी छतों, सड़कों, दुकानों और घरों पर महावीरी भगवा झंडे लहरा रहे हैं। झारखंड के इस शहर को अनोखा बनाने वाली बात ये है कि ये झंडे मुस्लिम बुनकरों द्वारा बनाए जाते हैं। सिर्फ इसी साल नहीं बल्कि इन झंडों को बनाने वाले परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी अलग-अलग हिंदू त्यौहारों के लिए ये काम करते चले आ रहे हैं।

ऐसे समय में जब धार्मिक मतभेद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, गिरिडीह हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए आशा की किरण के रूप में सामने आया है। ये 'गंगा-जमुनी तहजीब' की भी खूबसूरत मिसाल है।