Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

सहारनपुर में महंगाई की मार, चांदी की महंगी वर्क ने फीकी कर दी मिठाइयों की चमक

चांदी की आसमान छूती कीमतों की गाज अब एक ऐसी चीज पर गिरी है जिसकी उम्मीद कम थी। ये है 'चांदी का वर्क', यानी चांदी की बेहद पतली परत, जो मिठाइयों की शान और चमक बढ़ाती है। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मिठाई कारोबारियों का कहना है कि चांदी की कीमतों में भारी उछाल की वजह से वर्क की लागत लगभग दोगुनी हो गई है। महंगाई ने दुकानदारों को मिठाइयों पर चांदी के इस्तेमाल में कटौती करने पर मजबूर कर दिया है।

व्यापारी चांदी की कीमतें कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस बर्फी की ट्रे पर कभी वर्क की सात परतें चढ़ाई जाती थीं, वहां अब नाममात्र का इस्तेमाल हो रहा है। चांदी की कीमत ज्यादा है, इसलिए धीरे-धीरे पिस्ता पाउडर और केसर जैसे विकल्प उसकी जगह ले रहे हैं। हालात ये हैं कि चांदी का वर्क अब सिर्फ प्रीमियम मिठाइयों तक ही सीमित है। छोटी-मोटी दुकानों से चांदी का वर्क लगी मिठाईयां गायब होती जा रही हैं।