Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

कानपुर में पत्नी की हत्या कर पति फरार, लव मैरिज के चार महीने बाद वारदात को दिया अंजाम

कानपुर के रतनपुर रामगंगा एंक्लेव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रह है। यहां एक फ्लैट में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बी-54/9 फ्लैट में रहने वाले शोएब खान उर्फ सौरभ ने अक्टूबर 2025 में दीपिका सैनी से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद खुशियों की जगह घर में तनाव, झगड़े ने ले ली। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जा रही थी।

सोमवार देर शाम एक बार फिर कहासुनी हुई, जो इस कदर बढ़ी कि दीपिका की जान चली गई। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट के अंदर विवाहिता का शव बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी वेस्ट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का मूल नाम सौरभ है, जिसे गोद लिए जाने के बाद शोएब नाम दिया गया। वहीं दीपिका की यह दूसरी शादी थी। पहले विवाह से उसके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद उसने नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश की थी, जो बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।