Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |   जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी: कैबिनेट का फैसला     |   सेंसेक्स 2,946 अंक उछलकर 77,562.90 पर बंद, निफ्टी 873 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा     |   भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |  

इटावा में तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

इटावा से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है... एक बेकाबू कार ने 8 साल के मासूम रितिक को ऐसी टक्कर मारी कि वह बोनट में फंस गया। लेकिन पत्थर दिल ड्राइवर ने ब्रेक मारने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी और बच्चे को 500 मीटर तक बेरहमी से घसीटता रहा। खेत से घर लौट रहे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

ये हादसा इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के अमृतपुर मंदिर के पास का है। जहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल से घर लौट रहे एक मासूम को टक्कर मार दी। जब कार लहराई तो बच्चा नीचे गिरा, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान 8 वर्षीय रितिक के रूप में हुई है। रितिक के पिता अवनीश कुमार एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। घटना के वक्त रितिक साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, और परिजनों में कोहराम मच गया।

रितिक के चाचा अजय कुमार ने बताया- मेरे भतीजे का गांव के सामने एक्सीडेंट हुआ है। बच्चा खेत से घर लौट रहा था। गांव की तरफ जैसे ही मुड़ा तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।