Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा राजस्थान का ये गांव, पानी के ड्रमों पर जड़े ताले, नहीं हो पा रही लोगों की शादी

ये किसी फिल्म का दृश्य नहीं है जिसमें गांव की जिंदगी को कुछ खास अंदाज में दिखाया गया हो। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुंडल गांव की महिलाओं के लिए ये हर दिन की हकीकत है। ये महिलाएं हर दिन सुबह-सुबह पानी लाने के लिए निकल पड़ती है..ये काम इनके लिए बड़ी चुनौती से कम नही है क्योंकि गांव में पानी का जरिया सिर्फ एक अकेला हैंडपंप है।

घर में पानी की कमी पूरा करने का बोझ पूरी तरह से महिलाओं के कंधों पर है। अपने बर्तनों को पानी से भरने के लिए उन्हें हर दिन कई घंटे लग जाते हैं। साथ ही उन्हें इसके लिए पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कुंडल गांव में पानी की किल्लत का असर अब लोगों की जिंदगी पर दिखने लगा है। उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता देखकर लोग इस गांव में अपनी बेटी की शादी करवाने से कतराने लगे हैं।

गांव में बेकार पड़ी पाइपलाइनों, सूखे कुओं और योजनाओं के लागू न होने की वजह से पानी को बड़े ड्रमों में इकट्ठा किया जाता है। साथ ही इन ड्रमों पर ताला भी जड़ा जाता है ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। गांव वालों को हैंडपंप के पानी के सूखने का डर भी हमेशा सताता रहता है। कुंडल गांव के लोग कोई महंगी या शानो-शौकत दिखाने वाले चीज नहीं मांग रहे। वे सिर्फ अपनी एक बुनियादी जरूरत को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। ये है- साफ और आसानी से मिलने वाला पानी।