Breaking News

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |  

गुजरात में हड़प्पा सभ्यता की बस्ती के मिले अहम सुराग

पुरातत्व वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने गुजरात के कच्छ जिले के खटिया गांव के बाहरी इलाके में सदियों पुरानी हड़प्पा बस्ती के अवशेषों का पता लगाया है। केरल विश्वविद्यालय की टीम भुज में क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ विश्वविद्यालय के साथ मिलकर खुदाई का काम कर रही थी। खुदाई के दौरान हड़प्पा काल के मिट्टी के बर्तन, कलाकृतियां, जानवरों की हड्डियां और कुछ कीमती पत्थरों की खोज की गई।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जिस हड़प्पा सभ्यता की बस्ती का उन्हें पता चला है वो तकरीबन 5700 साल से ज्यादा पुरानी है।