Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

पाकिस्तान पर भारत की सख्ती का असर, शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और इसका असर अब साफ दिखने लगा है। गुरुवार को पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट बुरी तरह गिर गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में कारोबार शुरू होते ही भारी गिरावट देखी गई। KSE-100 इंडेक्स सिर्फ 5 मिनट में 2.12% गिर गया, यानी 2,485 अंक टूटकर 114,740 के करीब पहुंच गया। निवेशकों ने भारत-पाक तनाव को लेकर चिंता जताई है। पहलगाम हमले में 28 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े राजनयिक फैसले लिए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोकना
  • वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करना
  • SAARC देशों के तहत पाक नागरिकों को मिलने वाली वीजा छूट खत्म करना

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की जमीन से चल रही आतंकी गतिविधियों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर संकट गहराया, स्टॉक मार्केट फिर गिरा

बुधवार को भी पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बार गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट रही, जिसमें पाकिस्तान की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर सिर्फ 2.6% कर दिया गया। हालात और बिगड़ते दिखे जब फिच रेटिंग्स ने पाकिस्तान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तानी रुपये की गिरती कीमत, राजनीतिक अस्थिरता और कश्मीर में बढ़ती अशांति निवेशकों के भरोसे को डगमगा रही है। इन तमाम वजहों से निवेशकों का भरोसा हिल गया है, और स्टॉक मार्केट में गिरावट लगातार जारी है।

भारत के कुछ बड़े फैसले, पाकिस्तान पर सख्ती शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं। ये फैसले तुरंत लागू कर दिए गए हैं। आइए जानें क्या-क्या बदलाव हुए हैं:

इंडस जल संधि पर रोक

1960 में हुई इंडस जल संधि को भारत ने फिलहाल रोक दिया है। अब यह संधि तब तक लागू नहीं होगी जब तक सरकार की तरफ से नया आदेश नहीं आता।

अटारी बॉर्डर बंद

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर बना इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट भी तुरंत बंद किया जा रहा है। हालांकि जिन लोगों के पास वैध अनुमति है, वे 1 मई 2025 से पहले इसी रास्ते से लौट सकते हैं।

SAARC वीजा छूट खत्म

पाकिस्तान के नागरिक अब SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत नहीं आ सकेंगे। पहले से जिनके पास ये वीजा है, वह अब रद्द माना जाएगा। जो पाकिस्तानी नागरिक इस वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा।

पाक अधिकारियों को भारत छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान के सेना, नौसेना और वायुसेना के सलाहकारों को भारत ने "अवांछनीय व्यक्ति" घोषित कर दिया है। उन्हें एक हफ्ते में देश छोड़ना होगा। भारत भी अपने ऐसे अधिकारियों को इस्लामाबाद से वापस बुला रहा है। अब ये पद दोनों देशों में खत्म माने जाएंगे।

हाई कमीशनों में स्टाफ घटाया जाएगा

भारत और पाकिस्तान के हाई कमीशनों (राजनयिक मिशन) में अब सिर्फ 30-30 लोग ही काम करेंगे, जबकि पहले 55 कर्मचारी होते थे। यह बदलाव 1 मई 2025 तक लागू हो जाएगा।