Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

महाराष्ट्र: इगतपुरी से कांग्रेस के विधायक हीरामन खोसकर ने पार्टी छोड़ी, NCP में हुए शामिल

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी से कांग्रेस पार्टी के विधायक हीरामन खोसकर शनिवार को आधिकारिक रूप से एनसीपी में शामिल हो गए। उन्हें नासिक में पार्टी की एक रैली में एनसीपी प्रमुख अजित पवार का स्वागत करते देखा गया। 

अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सख्त एक्शन लेते हुए विधायक हीरामन खोसकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नासिक जिले के इगतपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक खोसकर सोमवार को सत्तारूढ़ एनसीपी में शामिल हो गए।

कांग्रेस, शिव सेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के साथ विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार की एनसीपी शामिल है।