बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं. फिल्म में अरशद और अक्षय कुमार एक साथ नजर आने वाले हैं. उनकी इस फिल्म के साथ मुन्ना भाई 3 को लेकर भी जोरों-शोरों के साथ चर्चा हो रही है. एक तरफ जहां दर्शक बड़े पर्दे पर मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कम लोग ये बात जानते हैं कि अरशद के किरदार के लिए पहले सर्किट नहीं बल्कि दूसरा नाम चुना गया था.