विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी बहन और एनसीपी सांसद (शरद गुट) सुप्रिया सुले के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने भेष बदलकर दिल्ली जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि मैं भेष बदलकर दिल्ली गया था तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा और अगर नहीं तो आरोप लगाने वाले राजनीति से संन्यास ले लें.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.