Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

मेरा बेटा अगर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जितना टैलेंटेड होता तो

नीरज वोरा के डायरेक्शन में बनी ‘फिर हेरा फेरी’ में बाबूराव का किरदार निभाने वाले अभिनेता परेश रावल को कौन नहीं जानता. अपनी हर फिल्म में वो अलग-अलग किरदार में दिखते हैं और जिस भी पात्र को करते हैं उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं. फिल्मी दुनिया में काम करते हुए परेश रावल को 40 सालों से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. अब उनके दोनों बेटे आदित्य और अनिरुद्ध भी इंडस्ट्री का हिस्सा है. हाल ही उन्होंने अपने दोनों बेटों को लेकर बड़ी बात कही है.

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म के बारे में बात की है. उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है, जो कि फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. परेश रावल ने आलिया और रणबीर की तारीफ करते हुए आदित्य और अनिरुद्ध को कहा है कि “मेरा बेटा अगर आलिया और रणबीर जितना टैलेंटेड होता तो मैं उस पर अपना सारा पैसा लगा देता.”