Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

इसरो ने झांसी में गगनयान के मुख्य पैराशूट का किया सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश के झांसी में बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में गगनयान चालक दल मॉड्यूल के लिए मुख्य पैराशूट पर एक महत्वपूर्ण परीक्षण किया जो सफल रहा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह परीक्षण गगनयान मिशन के लिए पैराशूट प्रणाली की योग्यता के लिए चल रहे परीक्षणों का हिस्सा है।

गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य तीन सदस्यों वाले दल को तीन दिन के मिशन पर अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। गगनयान चालक दल मॉड्यूल के लिए, पैराशूट प्रणाली में भिन्न-भिन्न चार प्रकार के कुल 10 पैराशूट शामिल किए गए हैं।