भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘प्रोबा-3’ अंतरिक्षयान में पाई गई एक ‘‘विसंगति’’ के कारण पीएसएलवी-सी59 का प्रक्षेपण गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया। बुधवार को प्रस्तावित प्रक्षेपण से चंद मिनट पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने ये घोषणा की। अंतरिक्ष एजेंसी ने मूल रूप से बुधवार को शाम चार बजकर आठ मिनट पर यहां अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण की योजना बनाई थी।
एजेंसी ने प्रस्तावित प्रक्षेपण से चंद मिनट पहले एक बयान में कहा, ‘‘प्रोबा-3 अंतरिक्षयान में पाई गई विसंगति के कारण पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 का प्रक्षेपण कल (बृहस्पतिवार) शाम चार बजकर 12 मिनट पर पुनर्निर्धारित किया गया है।’’
अपनी तरह की दुनिया की पहली पहल के तहत ‘प्रोबा-3’ में दो उपग्रह शामिल हैं, जिसमें दो अंतरिक्षयान एक साथ उड़ान भरेंगे, जो सूर्य के बाहरी वायुमंडल का अध्ययन करेंगे। इसरो की वाणिज्यिक शाखा ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से ये ऑर्डर मिला है।
ISRO ने टाला proba-3 मिशन, कब तक के लिए किया स्थगित?
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.