Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

IPL इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने प्रशांत वीर, ₹14.20 करोड़ में CSK ने खरीदा

IPL 2026 Auction:  आईपीएल 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। इसका आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है, इस नीलामी में कुल 369 प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रही है। कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगा रही हैं।

20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा एक समान 14.20-14.20 करोड़ में खरीदे गए हैं। दोनों को CSK ने 30 लाख की बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा।

आईपीएल नीलामी में सबसे पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। मैकगर्क को फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद डेविड मिलर आए जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। अब पृथ्वी शॉ आए जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है।

ग्रीन को लेने के लिए केकेआर अडिग रहा और टीम ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।  वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा।

कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था, इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी केकेआर को चाहिए थे और शाहरुख खान की टीम 64.3 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में आई है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में बिकने के साथ ही वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन गए हैं।

सोल्ड खिलाडियों की लिस्ट-

  • कैमरन ग्रीन – KKR – 25.2 करोड़
  • डेविड मिलर – DC – 2 करोड़
  • वअनिंदु हसरंगा – LSG – 2 करोड़
  • वेंदकेश अय्यर – RCB – 7 करोड़
  • फिन ऐलन – KKR – 2 करोड़
  • क्विंटन डी कॉक – MI – 1 करोड़
  • बेन डकेट – DC – 2 करोड़
  • जेकब डफी – RCB – 2 करोड़
  • एनरिच नॉर्ट्जे – LSG – 2 करोड़
  • मथीशा पथिराना – KKR – 18 करोड़
  • रवि बिश्नोई – RR – 7.20 करोड़
  • आकिब नबी डार – DC – 8.40 करोड़
  • प्रशांत वीर – CSK – 14.20 करोड़
  • शिवांग कुमार – SRH – 30 लाख
  • कर्तिक शर्मा – CSK – 14.20 करोड़
  • मुकुल चौधरी – LSG – 2.60 करोड़
  • तेजस्वी सिंह – KKR – 3 करोड़
  • अशोक शर्मा – GT – 90 लाख
  • कार्तिक त्यागी – KKR – 30 लाख
  • नमन तिवारी – LSG – 1 करोड़
  • प्रशांत सोलंकी – KKR – 30 लाख
  • यश राज पुंजा – RR – 30 लाख
  • सुशांत मिश्रा – RR – 90 लाख