Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

Mumbai: मौसम विभाग ने लगाया तेज बारिश का पूर्वानुमान, पुलिस की लोगों से घर में रहने की अपील

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बारिश से ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

विभाग का अनुमान सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों तक भारी बारिश का है। इसे देखते हुए पुलिस लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील कर रही है। मौसम विभाग पहले ही मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी कर चुका है। रायगढ़ के लिए शुक्रवार को रेड एलर्ट है।

गुरुवार को भी यही अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शहर में मध्यम बारिश हुई। सुबह से तेज बारिश के चलते सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बेहद धीमी थी। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से मध्य रेलवे की ट्रेनों के परिचालन में परेशानी नहीं हुई, लेकिन पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही थीं।

मुंबई और पड़ोस के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। “पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति के लिए 100 / 112 / 103 नंबरों पर फोन करें।