Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

जयपुर के होटल में गांजे के साथ 'आईआईटी बाबा' गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Rajasthan: महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए 'आईआईटी बाबा' अभय सिंह को शिप्रापथ क्षेत्र के एक होटल से थोड़ी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। शिप्रापथ एसएचओ राजेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंह आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं। 

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सिंह से पूछताछ की। राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके पास थोड़ी मात्रा में गांजा मिला। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया और सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिंह पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।