Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

राजौरी में IED बरामद, बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग तीन किलोग्राम का एक आईईडी यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किया। यह बरामदगी मनजाकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले काकोरा गांव में चलाए गए एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हुई। ऑपरेशन के दौरान जंगल वाले इलाके से संदिग्ध सामान बरामद किया गया, जिसकी बाद में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने जांच की और वह एक आईईडी निकला। करीब तीन किलोग्राम वजन वाले आईईडी को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया।