आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मैच मुबंई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच में भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के विकेट गिरने से लगा है। हालांकि क्रीज पर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी से भारत का स्कोर 100 के पार हो गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने रविवार को बारिश से विलंबित फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों की जीत के बाद अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। नवी मुंबई में दिन भर लगातार बारिश के कारण फाइनल पहले ही प्रभावित हो चुका है। दोनों टीमें अपने पहले महिला वनडे विश्व कप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो सोमवार के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।
ICC Women's World Cup: स्मृति का विकेट गिरा, भारत का स्कोर 100 के पार
You may also like
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सोनिया गांधी से मिले राज्य के वरिष्ठ नेता.