Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

कोई भी युद्ध नहीं चाहता, मैं सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं... 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले अजय देवगन

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई बहादुरी के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि कोई भी युद्ध नहीं चाहता है। अभिनेता हॉलीवुड फिल्म "कराटे किड: लीजेंड्स" के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे।

जब उनसे पूछा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों की बहादुरी के बारे में उन्हें कैसा लगा, तो देवगन ने कहा, "कोई भी युद्ध नहीं चाहता। लेकिन जब कोई विकल्प नहीं बचा हो तो मुझे लगता है कि तब कोई विकल्प नहीं बचा है। मैं सभी सशस्त्र बलों, प्रधानमंत्री और सरकार को सलाम करता हूं।उन्हें जो करना था, वह करना ही था। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।"

देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने जोनाथन एंटविस्टल द्वारा निर्देशित "कराटे किड: लीजेंड्स" के हिंदी डब संस्करण में अपनी आवाज दी है। न्यूयॉर्क में बनी इस फ़िल्म में जैकी चैन, राल्फ़ मैकचियो और बेन वांग मुख्य भूमिका में हैं। ये 30 मई को रिलीज़ होने वाली है।