Breaking News

SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल का आरोपों से इनकार, लैपटॉप जब्त     |   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू     |   J-K BJP चीफ सत शर्मा ने CM उमर अब्दुल्ला को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा     |  

हुंडई ने डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च की सेडान, जानिए इसकी कीमत के बारे में

हुंडई कंपनी ने अपने सबसे किफायती सेडान कार Hyundai Aura के बेस-स्पेक 'E' ट्रिम को फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ इस फैमिली सेडान कार की कीमत 7.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी का दावा है कि ये कार 28.4 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है. 

अब इसमें डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है. हुंडई ऑरा हाई-सीएनजी ई ट्रिम में 1.2 लीटर की क्षमता का बाई-फ्यूल पेट्रोल इंजन लगा है  वेरिएंट के हाई-सीएनजी वर्जन में कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 3.5 इंच का स्‍पीडोमीटर मिलता है। इसके अलावा इसमें फ्रंट पावर विंडो, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्‍टमेंट, एडजस्‍टेबल रियर सीट हेडरेस्‍ट, जेड शेप एलईडी हैडलैंप, छह एयरबैग, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, सीटबेल्‍ट रिमाइंडर,कार में 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.