Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, तापमान पहुंचा 38 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिलवालों की दिल्ली में 5 जून से फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यह सूचित किया गया है कि दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान लू चलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी, जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।

दिल्ली में सुबह एक्यूआई 146 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही रहने की संभावना है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्यूआई इसी श्रेणी में बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही, 7 जून से नोएडा वासियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कारण, लोगों को अधिक धूप और गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।