Rajasthan: जयपुर में, डोल का बांध जंगल के लगभग 2,500 पेड़ों को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ये एक नए फिनटेक पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल है, जिसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित किया जाना है। इसके विरोध में इलाके के लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे जंगल के पास मानव श्रृंखला बना रहे हैं और पेड़ों को गले लगा रहे हैं - ताकि उन्हें कटने से बचाया जा सके।
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्होंने सरकार को एक वैकल्पिक प्रस्ताव सौंपा है, जिससे डोल का बांध जंगल को कटने से बचाया जा सकेगा और राजस्व भी हासिल होगा। उनकी मांग है कि प्रस्तावित व्यावसायिक परियोजना शहर में किसी दूसरे जगह पर बनाई जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के जंगल काटने की अपनी योजना पर आगे बढ़ने से इलाके की जैव विविधता को बड़ा झटका लगेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार किसी दूसरी जगह पर वाणिज्यिक परियोजना बनाने की उनकी मांग नहीं मान लेती है, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।