राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कल, 26 जुलाई को नीट यूजी 2024 परीक्षा की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी. इसके साथ ही परीक्षा में शामिल 23 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को इंतजार भी खत्म हो गया. अब छात्रों को काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है, जिसका शेड्यूल नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से जल्द ही जारी किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान के एम्स में एमबीबीएस की कितनी सीटें, जिन पर टाॅपर्स छात्रों को एडमिशन मिलेगा.