Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

ऑपरेशन सिंदूर... सिर्फ सटीक हमला ही नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सटीक हमला ही नहीं, बल्कि रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन भी था। पहली बार स्वदेशी मिसाइलों, ड्रोन और वायु रक्षा प्रणालियों ने सटीकता के साथ अपनी रक्षा की और साथ मिलकर सफलतापूर्वक हमले किए।

ऑपरेशन सिंदूर में डीआरडीओ में विकसित हथियारों से लेकर विदेश के साथ भारत की तकनीकी साझेदारी तक की मिसाल देखने को मिली। आकाश जैसी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली और डी4 जैसी ड्रोन-रोधी तकनीक हमलों के खिलाफ असरदार साबित हुईं।

घरेलू रक्षा उत्पादन एक करोड़ 27 लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है। भारत का लक्ष्य साल 2029 तक तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का उत्पादन करना है। इसके साथ ही भारत तेजी से वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनता जा रहा है।