Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

जनवरी महीने में Honda की बल्ले-बल्ले, मोटरसाइकिल-स्कूटर की बिक्री छह फीसदी बढ़ी

दोपहिया विनिर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की जनवरी महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 4,44,847 इकाई हो गई। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 4,02,977 इकाई हो गई। 

इस दौरान कंपनी ने 41,870 वाहनों का निर्यात भी किया जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही अप्रैल, 2024 से जनवरी, 2025 के दौरान एचएमएसआई की कुल बिक्री 49,81,767 इकाई हो गई। इसमें 45,41,323 दोपहिया वाहन घरेलू बाजार में बिके जबकि 4,40,444 इकाइयों का निर्यात हुआ।