प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई दी और भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना की। अमित शाह 61 वर्ष के हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना और मेहनती होने के कारण उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया है और प्रत्येक भारतीय सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जिए, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
गृह मंत्री अमित शाह का आज 61 वां जन्मदिन, PM मोदी ने दी बधाई
You may also like
CM योगी के बिजली आपूर्ति पर सख्त निर्देश, शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश.
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा.
मध्य प्रदेश में मानसून सत्र में पेश होगा UCC बिल, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान.