Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

Womens Day: मिलिए केरल की राधामणि अम्मा से, जिनके पास है 12 किस्म की गाड़ियां चलाने का लाइसेंस

Kerala: ये हैं राधामणि, उर्फ ​​मणि अम्मा। मणि अम्मा के लिए सब्जियां बनाने जितना ही आसान है, क्रेन जैसी भारी मशीन चलाना। कोच्चि की मणि अम्मा के पास 12 तरह की गाड़ियां चलाने का लाइसेंस है। इनमें जेसीबी, एक्सकेवेटर, रोड रोलर और क्रेन जैसी भारी मशीन शामिल हैं।

74 साल की मणि अम्मा महिलाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को मजबूत इरादे के साथ घर से निकलना चाहिए और पूरी दृढ़ता से अपने सपनों को साकार करना चाहिए। राधामणि अम्मा की जिंदगी उनके पति की बदौलत बदली। उन्होंने राधामणि अम्मा को गाड़ी चलाना सीखने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने 1970 के दशक में कोच्चि में ड्राइविंग स्कूल चलाना शुरू किया था, जिसे अब राधामणि और उनके बच्चे चलाते हैं।