Breaking News

ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा कर ऑकलैंड रवाना: न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी     |   बिहार के पेंशनधारियों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भेजेंगे राशि     |   बेंगलुरु साउथ में संदिग्ध फ़ूड पॉइज़निंग के बाद एक स्कूल के 11 छात्र अस्पताल में भर्ती     |   12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला     |   उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर, 7 की मौत: पश्चिमी यूपी के जिलों में रेड अलर्ट जारी     |  

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कारोबार समेटा, विपक्ष बोला- इसका मतलब ये नहीं कि अडाणी पर उनकी रिपोर्ट गलत थी

New Delhi: अमेरिकी निवेश और अनुसंधान कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपना कारोबार समेट लिया है। इसके संस्थापक नैट एंडरसन ने गुरुवार को ये जानकारी दी। उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद ये कंपनी चर्चा में आ गई थी।

हिंडनबर्ग की शुरुआत 2017 में की गई थी। 40 साल के एंडरसन ने ये घोषणा डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से कुछ ही दिन पहले की है। इस पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कहा कि हिंडनबर्ग को बंद करने का मतलब ये नहीं है कि अडाणी पर उनकी रिपोर्ट गलत थी।