Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

कान्हा नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा शाकाहारी जानवर, देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट से खुलासा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षणवादियों के लिए खुशखबरी है कि देश के किसी भी टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा संख्या में शाकाहारी जानवर राज्य के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पाए गए हैं। ये नतीजे देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सार्वजनिक किए गए।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों के मुताबिक वन्यजीव अभयारण्य में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए शाकाहारी जानवरों की ज्यादा आबादी जरूरी है। इस अभयारण्य में बाघों और तेंदुओं जैसे जंगली जानवरों की अच्छी खासी संख्या है।

कई पर्यावरणविद इस कामयाबी का श्रेय राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और इसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास को दे रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यान के करीब रहने वाले लोगों को मानव-पशु संघर्ष स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया गया है।
 
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। ये अलग-अलग तरह के वन्य जीव पाए जाते हैं। इनमें बाघ, तेंदुए, जंगली सूअर, बारहसिंघा, भालू के अलावा पक्षियों और सरीसृपों की अनेक प्रजातियां शामिल हैं।