Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

यहां भोलेनाथ और विष्णु साथ विराजते, नारायण ने चलाया था सुदर्शन चक्र

देश का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां मंदिर के गर्भगृह में एक ही शिवलिंग में भगवान विष्णु और भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं. ये मंदिर बिहार के सोनपुर की, जहां नारायणी नदी के तट पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर है. इस मंदिर के गर्भगृह में एक शिवलिंग है, जिसके आधे भाग में भगवान विष्णु और आधे भाग में भगवान भोलेनाथ एक साथ विराजमान हैं.

बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी पवन जी शास्त्री का कहना है, गंगा और गंडक नदी के संगम स्थल पर देश का पहला एक मंदिर है जहां एक ही शिवलिंग में भगवान विष्णु और भगवान शिव विराजमान हैं. उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु और भगवान शिव समन्वय का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि देश, विदेश कहीं भी मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान शिव एक साथ नहीं मिलेंगे. दोनों भगवान शिव और विष्णु अलग-अलग मिलेंगे. बिहार के सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान शिव एक साथ विराजमान हैं.